May 19, 2026
WhatsApp Image 2025-02-28 at 20.49.59

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2025। किसानों के लिए खुशखबरी नैफेड की ओर से आई है। मूंगफली की सरकारी खरीद की तिथि 10 मार्च 2025 तक बढ़ा दी है। शेष रहें सभी किसानों की खरीद अब पूरी हो सकेगी। इसी के साथ नैफेड में खरीद की क्षमता 27,900 मिट्रिक टन बढ़ा दी है। बता देवें पूर्व में तिथि थी 28 फरवरी थी वहीं 5लाख 3 हजार मिट्रिक टन थी। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया व आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा ने सरकार के निर्णय का स्वागत किया। वहीं नेताओं ने खरीद केंद्रो पर खरीद में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है।