






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवम्बर 2023। दशनाम गोस्वामी युवा सभा समिति के प्रदेशाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई की पहल पर गोस्वामी समाज एकजुट हुआ और समाज के संत प्रतापपुरी महाराज के पोकरण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के लिए सक्रिय रहने का संकल्प लिया गया है। गुंसाई ने बताया कि संत प्रतापपुरी महाराज पूरे समाज के लिए पूज्य है एवं पूरा समाज इस चुनाव में इसे अपने सम्मान की लड़ाई बना कर उनके लिए समर्पित भावों में यथास्थिति अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार रहेगा। पोकरण में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रदेश भर से समाज के प्रबुद्धजन एकत्र हुए एवं इस बार पोकरण सीट से संत प्रतापपूरी जी महाराज की विजय सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों की बात कही। इस मौके पर समाज को टिकट में भागीदारी देने पर भाजपा का आभार भी जताया गया।





