






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2025। धार्मिक स्थलों पर नववर्ष के भव्य जश्न मनाएं गए है। एक ओर लाखों लोगों ने नववर्ष पर बड़ी संख्या में अपने ईष्ट देवी देवताओं के दर्शन कर उल्लास के साथ नववर्ष मना रहें। दूसरी ओर मंदिर समितियों ने भी भव्य आयोजन किए है। जिले के प्रसिद्ध धाम देशनोक में करणी कथा वाचक डॉ करणी प्रताप महाराज द्वारा 17,500 किलो दाल का हलवा माँ करणी को भोग लगाकर नववर्ष मनाया है। ये महाप्रसाद आयोजन गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ से भी सैंकड़ो श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और माँ करणी के दर्शन किए। मंदिर की भव्य सजावट की गई है। श्रीडूंगरगढ़ नागरिक विकास परिषद के सत्यनारायण स्वामी, एडवोकेट रणवीरसिंह खिची, सजंय करनाणी, परमेश्वर सुथार, ओमप्रकाश गांधी, तारादेवी गांधी, राजेंद्र जांगिड़, पूर्णमल व्यास पहुंचे व डॉ करणी प्रताप से मुलाकात कर उन्हें सफल आयोजन की बधाई दी है। सभी ने माँ करणी के दर्शन कर नववर्ष मनाया। कस्बे के निवासी किशन सोनी ने बताया कि वे बस द्वारा करीब 60 श्रद्धालु मंगलवार सुबह रवाना होकर देशनोक, नागौर गौशाला, खरनाल तेजाजी धाम, दधिमती माता के धाम गोठमांगलोद होते हुए खुड़द धाम पहुंचे। यहां इंद्र बाईसा के दर्शन कर इस दल ने यहां आयोजित जागरण व आतिशबाजी में भाग लिया। दल में महेंद्रसिंह, गोविंद सिकलीगर, पूनमचंद गुंसाई सहित महिला अनेक श्रद्धालु शामिल रहें। ये दल बुधवार सुबह डूंगर बालाजी पहुंचे और दर्शन करते हुए श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। मुकेश सोनी व भरत सारस्वत ने बताया वे युवाओं के दल के साथ खुड़द पहुंचे और वहां बज रहें बैंड बाजों पर खूब झूककर ईद्र बाईसा के दर्शन कर नववर्ष मनाया। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटू श्यामजी व सालासर बालाजी के धाम भी पहुंचे है और बाबा के दर्शन कर नववर्ष मनाया है।









