May 20, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2023। जीएसएस पर एक कार्मिक को करंट लग गया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और पीबीएम अस्पातल में उपचाराधीन है। गोपालसर (द्वितीय) जीएसएस पर कार्यरत इसी गांव का निवासी 48 वर्षीय हरिसिंह भाटी करंट लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती घायल कार्मिक की स्थिति गंभीर है। करंट से कार्मिक के एक हाथ और पैर में गंभीर चोंटे आई है व चेहरा भी बुरी तरह झुलस गया है। घटना सोमवार दोपहर की है और आधे घंटे बाद किसानों को जानकारी मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए तुरंत पीबीएम अस्पताल बीकानेर ले गए।‌ दुर्घटना के बाद अभी तक निगम के संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचने से आक्रोशित किसानों ने अभी जीएसएस का घेराव कर लिया है और अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सभा के देवीसिंह भाटी ने बताया कि इस जीएसएस के सभी जीओ, ओसीबी, बीसीबी लम्बे समय से खराब पड़े हैं। इस जीएसएस पर निगम का कोई कार्मिक नियुक्त नहीं है। ठेकेदार का यह एक मात्र कर्मचारी ही सारी व्यवस्थाओं की देख-रेख करता है। किसानों की मांग है कि कार्यरत कर्मचारी को पचास लाख रूपये का मुआवजा दिलाने के साथ ही इस जीएसएस के सभी तकनीकी खामियों को दूर किया जाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करंट लगने से बुरी तरह जख्मी हुआ कार्मिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय किसान संघ के बैनर तले मुआवजे की मांग को लेकर नाराज ग्रामीणों ने कर रहें है प्रदर्शन।