May 21, 2026
IMG-20260521-WA0051

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2026। क्षेत्र के सातलेरा गांव के पास बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए उप जिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ पहुंचाया गया।

हादसे में तीन युवक घायल हुए हैं। घायलों में पवन पुत्र प्रेम भार्गव उम्र 21 वर्ष निवासी नोखा, रामस्वरूप भार्गव पुत्र मदनलाल भार्गव उम्र 21 वर्ष निवासी नोखा तथा सेठी पुत्र कालूराम उम्र 17 वर्ष निवासी सातलेरा शामिल हैं। अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है।