May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2022। मौसम विभाग ने आज चूरू में भारी बारिश की चेतावनी दी थी और चूरू से सटे हुए गांव कितासर व बिग्गा सहित आस पास के गांवो में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश प्रारंभ हो गयी है। कितासर में पानी भर गया है और मिट्टी के कटाव से झरने से बहने लगे है। नागरिक जहां थे वहीं थम गए है और आस पास बरसात से बचने का ठिकाना ढूंढ कर रूक गए है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में मौसम खुशनुमा हो गया है। बादल कस्बे की ओर तेजी से बढ़ रहे है। विभाग ने आगामी चार दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में तेज हवाओं के साथ प्रारंभ हुई जबरदस्त बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर में जमकर बरस रहें है बादल।