May 20, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2025। बीदासर रोड पर तेजा मंदिर के निकट एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने श्रीडूंगरगढ़ की ओर से जा रही एक बाइक व ऊधर से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी। दो बाइकों पर सवार तीन जनें गंभीर रूप से घायल हो गए है। दुर्घटना में 55 वर्षीय अशोक सोनी निवासी मोमासर बास, मधुसुदन सोनी निवासी बिग्गा बास को रेलवे स्टेशन जाते हुए व श्रीराम पुत्र मोतीराम जांगिड़ निवासी कल्याणसर नया से श्रीडूंगरगढ़ आते हुए दुर्घटना का शिकार हो गए व गंभीर घायल हुए है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए है और घायलों को एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी की एंबुलेंस से उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां डॉ ओपी स्वामी की टीम ने इन्हें संभाला और अस्पताल से दो घायलों को  बीकानेर रेफर कर दिया गया है। स्कॉर्पियों चालक दोनों को टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया व एचआर नबंर की गाड़ी घुमचक्कर से होते हुए बीकानेर रोड की ओर गई है। पुलिस हैड कांस्टेबल रामस्वरूप टीम के साथ मौके पर पहुंचे है।