May 20, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रेल 2025। श्रीडूंगरगढ़ के तीन बार के पूर्व विधायक किशनाराम नाई के निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और उनकी श्रद्धांजलि में दोपहर 2 बजे बाद बाजार बंद की घोषणा कर दी गई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक ने बताया कि कस्बे के सभी बाजारों में बंद की घोषणा कर सभी व्यापारियों से दिवंगत नाई को श्रद्धांजलि देने की अपील की गई है। वहीं उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 3.15 बजे उनकी बाड़ी से निकलेगी ओर घुमचक्कर, पुराना बस स्टैंड, मुख्य बाजार होते हुए मोमासर बास स्थित उनके घर से होते हुए पुनः कालू रोड होते हुए बाड़ी ही पहुंचेगी। बाड़ी में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा और अंत्येष्टि स्थल पर उनका स्मारक बनाना भी प्रस्तावित है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए क्षेत्र में नेताओ के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है एंव पार्टी भेद से हट कर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी बाड़ी पहुंच गए है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ टैक्सी यूनियन के श्यामगिरी ने बताया कि आज दोपहर 3 से 5 बजे के बीच टैक्सी द्वारा भी नाई के सम्मान में टैक्सी संचालन रोका जाएगा।