






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां हाई स्कूल रोड पर गैस एजेंसी की पिछली गली में स्थित एक सुने बाड़ में मृत मानव भ्रूण फेंका हुआ मिला है। भ्रूण की सूचना पवन पुत्र माणकचंद पुगलिया ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। एसआई बलबीर मौके पर पहुंचे व भ्रूण को कब्जे में लिया। यहां आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की एम्बुलेंस पहुंची व भ्रूण को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार भ्रुण करीब पांच माह का है तथा किसी अस्पताल में ही डिलिवरी हुई है। विदित रहें यहां सरकारी अस्पताल सहित 6 अस्पताल आस पास ही स्थित है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




