May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसम्बर 2022। अभिनव राजस्थान पार्टी द्वारा आगामी 25 दिसम्बर को मेडता सिटी में प्रदेश स्तरीय सभा का आयोजन करेगी और आमजन को दिए गए संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से आमजन तक पहुंचाने के लिए सामूहिक चेतना का प्रयास करेगी। इस जनसभा में श्रीडूंगरगढ़ से भी अधिकाधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने के लिए सम्पर्क कर निमंत्रण दिया जा रहा है। स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता बलवंत नाई ने बताया कि अभिनव राजस्थान पार्टी द्वारा लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रम में 11सूत्रीय एजेंडे पर इस जनसभा में जागरूकता लाई जाएगी। पार्टी के श्रवणसिंह, रूपसिंह, रामचन्द्र गोदारा, देवीलाल मसूरी सहित कई कार्यकर्ता श्रीडूंगरगढ़ शहर एवं गांवों में सम्पर्क कर रहे है।