






बींझासर में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, शिक्षकों की पहल पर लाखों की राशि जमा, बैग-स्टेशनरी व स्वेटर वितरित किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बींझासर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज वार्षिकोत्सव व गणतंत्र दिवस पूर्व संध्या के समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चलकोई बणीरोतान मूल के शिक्षाविद् प्रतापसिंह राठौड़ शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि सोहनराम नैण शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान हेतदास स्वामी ने की। प्रतापसिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में ग्रामीणों को विद्यालय से जुड़ाव रखकर विद्यालय विकास में योगदान देने की बात करते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही अगले सत्र के लिए सभी विद्यार्थियों के लिए 51000 रु की स्टेशनरी ज्ञान संपर्क पोर्टल के माध्यम से प्रदान की। समारोह में मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय लूणकरणसर के कार्यवाहक प्राचार्य गोविंद सारस्वत विद्योर्थियों को दृढ़ता से आगे बढ़ने की सीख दी। कार्यक्रम में गांव से राजकीय सेवाओं में नवीन चयनित युवाओं व विशिष्ट क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं का सम्मान किया गया। खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पूजा सियाग, पूजा गोदारा व आईना भूकर सहित कबड्डी टीम का सम्मान किया गया। समारोह में 50 पूर्व विद्यार्थियों, प्रतिभावान विद्यार्थियों व श्रेष्ठ शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दी जिन्हें कार्यक्रम में शामिल अभिभावकों ने खूब सराहा। शिक्षकों की पहल पर लाखों की राशि एकत्र- विद्यालय के व्याख्याता छैलूदान चारण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की जिसमें स्कूल में अध्ययनरत कुछ घुमक्कड़ जाति के बच्चों को स्वेटर, बैग दिलवाने के लिए मदद की अपील की। चारण ने बताया कि उनके जानकारों ने स्नेहवश एक ही दिन में करीब डेढ़ लाख रुपये की राशि एकत्र कर दी। जिसमें प्रवीण सांदू डीडीया नागौर ने 111 स्कूल बैग, राजवीर सिंह चलकोई ने 101 बैग, विद्यालय स्टाफ बींझासर ने 115 बैग सहित अनेक दानदाताओं ने 11 से लेकर 11000 रूपये तक का सहयोग दिया। जिससे 44 बैग व 120 स्वेटर और समस्त विद्यार्थियों के लिए टाई, बेल्ट और स्कूल के लोगो के लिए काम लिया गया। आईएएस जितेन्द्र कुमार सोनी द्वारा शुरू किए गए चरण पादुका फाउंडेशन जालौर से विद्यार्थियों को 120 जोड़ी जूते और मौजे भिजवाए गये। फाउंडेशन के मनोज सुथार ने इस पहल हेतु संपर्क किया। आज समारोह के दौरान विद्यार्थियों को वितरित की गई। सोशल मीडिया के सार्थक उपयोग की गांव भर में ही नहीं शिक्षा विभाग में चर्चा छाई रही।
सुरजनसर में बच्चों से गांव का नाम रोशन करने का आह्वान, सराही प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर में राउमावि में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यार्थियों से खूब पढ़ने व गांव का नाम रोशन करने का आह्वान किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत उपस्थित रहें। प्रजापत ने मेधावी विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बच्चों को मेहनत करने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य जगदीश स्वामी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए ग्रामीणों को स्कूल के विकास से जुड़ने का आग्रह किया। समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जिसे अभिभावकों ने खूब सराहा। इस दौरान प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। दानदाताओं का सम्मान किया गया। गांव के एक दानदाता ने स्कूल में सोलर पैनल लगवाने के लिए 1 लाख रूपए की सहायता देने की घोषणा की। मंच संचालन मनोज लखारा व ईश्वरसिंह राठौड़ ने किया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थी सक्रिय रहें व स्टाफ ने व्यवस्थाएं संभाली। बड़ी संख्या में अभिभावक व ग्रामीण समारोह में शामिल हुए।









