August 29, 2026
banner[1]-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने गुरूवार सुबह एक कार्रवाई करते हुए एक जने को अवैध शराब के साथ पकड़ा और आरोपी से शराब जब्त की है। एएसआई रविन्द्रसिंह ने बताया कि वह कांस्टेबल ललित व रामनिवास के साथ सुबह 10 बजे गश्त के लिए रवाना हुए। उन्होंने घुमचक्कर सर्किल पर बने एक मिष्टान्न भंडार के सामने एक जने को शराब का कार्टून लिए खड़ा पाया। पुलिस ने गाड़ी रोककर उससे पूछताछ करनी चाही तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने तुरंत मोमासर बास निवासी पूनमचंद वाल्मिकी को पकड़ कर उसके कब्जे एक कार्टून शराब जब्त की। आरोपी को गिरफ्तार किया और कार्टून से 40 पव्वे लॉयन देशी शराब के बरामद किए। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।