May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2021। कोरोना क्षेत्र में लगातार लंबी लंबी छलांगे लगा रहा है। हर दिन बड़ी संख्या में नए पॉजिटिव सामने आ रहे है। रविवार की पहली रिपोर्ट में जिले में 600 संक्रमित आये है। जिले भर में सैम्पल सीमित करने के बाद भी आ रहे असीमित पॉजिटिव चिंता का कारण बन रहे है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी शनिवार को गांव रिड़ी, उपनी ओर दुलचासर में सैम्पल लिए गए थे। आज पूरे क्षेत्र में कही भी सेम्पल नही लिए जा रहे है।