May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2022। समाज का कोई भी वर्ग हो वह शिक्षा के स्तर में सुधार करके ही विकास की ओर उन्मुख हो सकता है इसलिए समाज के सभी वर्गों में शिक्षा को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। ये बात आज विधायक गिरधारीलाल महिया ने मुख्यमंत्री मदरसा आधुनिकीकरण योजना ‘समसा’ बीकानेर द्वारा नवनिर्मित कमरों का उद्घाटन करते हुए कही। महिया ने यहां 31 लाख रुपए के कार्य करवाने की नई घोषणाएं भी की इस पर उपस्थित सभी नागरिकों ने विधायक का आभार जताया। मंचस्थ अतिथियों ने विधायक का फूलमालाओं से स्वागत किया। मंच पर जामा मस्जिद के इमाम फजले हक, श्रीडूंगरगढ़ शहर काजी हिकमत अली, अब्दुल गफ्फूर, फारूख अली छींपा, सलीम काजी व अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ईश्वर उपस्थित रहें। इस दौरान गुलाम रब्बानी, अब्दुल गफूर, हाजी अब्दुल्ला, इमरान राइन, मोहम्मद जमील, मोहम्मद आमीन, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद हुसैन, आरिफ बेहलिया, आबिद बेहलीम, जावेद बेहलीम, उस्मान तेली, महबूब तेली, अहसान छिम्पा,आरिफ छिम्पा, अमन,फारूक छिम्पा, सलीम काजी, असगर ठेकेदार, बाबूलाल चेजारा, आमीन काजी, उमेद मुग़ल, इकबाल राइन,अयूब तंवर, रोशन छिम्पा, जावेद अली, इक़बाल धोबी, इमरान राईन, महबूब छींपा, असगर अली सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उद्घाटन पट्टिका का लोकार्पण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फूलमालाओं से विधायक का स्वागत किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी मंचस्थ अतिथियों द्वारा महिया का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ मदरसे में विधायक गिरधारी लाल महिया ने नवनिर्मित कमरों का उद्घाटन किया।