






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2025। क्षेत्र के पांच गांवों में मंगलवार को प्रशासनिक दल ने पहुंच कर सरकारी भवनों व स्कूलों का निरीक्षण किया। गांव लिखमादेसर, सत्तासर, कुंतासर, धीरदेसर व तोलियासर में किए गए निरीक्षण में नायब तहसीलदार सुरजीत कुमार धायल, शिक्षा विभाग से सीबीईओ सरोज पूनिया व पीडब्ल्यूडी के जेईएन अजय कुमार शामिल रहें। दल ने इन गांवो में स्कूलों, आंगनबाड़ी भवनों व उपस्थवास्य केंद्रों का अवलोकन किया। धायल ने बताया कि लिखमादेसर व तोलियासर में स्कूल अच्छी स्थिति में मिले वहीं एक एक अनुपयोगी भवन मिले जिन्हें गिराने की रिपोर्ट दी गई है। वहीं अन्य स्थानों पर जर्जर कक्षों व मरम्मत लायक कक्षों के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। लिखमादेसर में निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत शर्मा, ग्रामीण हजारीनाथ गोदारा, रामस्वरूपनाथ, गोविंद पारीक, पुखराज ज्याणी सहित स्टाफ मौजूद रहा। अन्य स्थानों पर स्कूल स्टाफ सहित ग्रामीण मौजूद रहें।




