May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2025। पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को द्वितीय बैच के बीएलओ एवं सुपरवाईजर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने की। प्रशिक्षण में भाग संख्या 51 से भाग संख्या 100 तक के बूथ लेवल अधिकारी सहित संख्या 6 से 10 तक के बीएलओ सुपरवाइजर शामिल हुए। इस दौरान कार्यशाला में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण, बीएलओ व सुपरवाइजर के दायित्व व कार्यों, प्रपत्र एनुमेरेशन फार्म भरने, विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 अभियान में बीएलओ एप के माध्यम से गणना प्रपत्र को ऑनलाइन भरने की चरणबद्ध प्रक्रिया सहित अन्य विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के पश्चात प्रशिक्षणार्थियों का ऑनलाइन मूल्यांकन भी किया गया। प्रशिक्षण में डीएलएमटी पवन कुमार माली के नेतृत्व में एएलएमटी मनीष कुमार सैनी, नौरतमल शर्मा, सहीराम भामू, श्रवणकुमार मोटसरा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला की व्यवस्थाओं संबंधी दायित्व पूरबचंद व ओमप्रकाश द्वारा निभाई गई।