






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2023। यूथ कांग्रेस आपके द्वार अभियान के तहत यूथ कांग्रेस के शहर कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस आपके द्वार अभियान को गति देते हुए गुरूवार को कस्बे के वार्ड 4 में घर घर सम्पर्क किया एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। यूथ कांग्रेस के जिला शोसल मिडिया प्रभारी शुभम शर्मा एवं राहुल वाल्मिकी ने इस दौरान राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभाविंत करवाने के लिए पात्र नागरिकों का चयन भी किया गया एवं कांग्रेस की जनकल्याणकारी सोच के बारे में बताया गया। शर्मा ने बताया कि यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना के निर्देशन में कार्यकर्ता कस्बे एवं गांवों में लगातार पहुंच रहे है एवं पात्र नागरिकों को इन योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें लाभांवित करने के संबध में आवेदन करवाने, चयन में आनी वाली दिक्कतों को दूर करने के संबध में प्रयासरत है।





