May 20, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ सहित पुरे बीकानेर जिले में किसान नहरी पानी से कहीं अधिक टयुबवैल के पानी से सिंचित खेती कर रहे है और इन किसानों के लिए बिजली का आना और जाना सबसे बड़ी समस्या होती है क्योंकि देर रात को आने वाली बिजली अगर एक बार भी ट्रिप हो जाए तो किसान को पुन: अपना कुंआ शुरू करने के लिए पुरी रात आंखों में निकालनी पड़ती है। ऐसे में किसानों की इस समस्या को समझा, गांव सिनियाला नोखा के किसान परिवार में जन्में श्रीराम लेघा ने। बचपन से ही टेक्नोलाजी में रूची रखने वाले लेखा ने किसानों के लिए ऐसा अर्लाम बनाने का आविष्कार किया है, जो कि टयुबवैल चलाने लायक वोल्टेज आने पर अपने आप बज उठता है। अपने इस उपकरण की सफलता के बाद लेघा ने और रिसर्च कर ऐसा मोबाईल उपकरण बना दिया जिससे टयुबवैल चलाने लायक वोल्टेज आने के साथ ही किसान का मोबाईल अपने आप ही बजने लगता है। लेघा के इस उपकरण को क्षेत्र के कई प्रिंट मिडिया ने खुब प्रकाशित किया एवं किसानों ने इसका लाभ लेते हुए अब चैन की निंद के साथ निश्चिंतता से सिंचाई कर रहे है। लेघा सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय है एवं ग्रामीण बच्चों को बहुत कम फीस में उच्च स्तरीय शिक्षा देने का उपक्रम श्रीजसनाथ शिक्षण संस्थान सिनियाला का संचालन कर रहे है। वर्तमान में लेघा ने अपना पे नाम से रिचार्ज ऐप भी बनाया है जिसमें ग्राहकों को रिर्चाज के साथ साथ वाहनों के सभी कागजातों का रिकार्ड भी रखा जा सकता है। लेघा ने बताया कि अभी इसके अलावा अन्य प्रोजेक्ट पर भी कार्य चल रहा है। लेघा ने PHP, JAVA, XML, HTML आदि में महारत हासील की है एवं वर्तमान में अपना इंफोटेक के फांउडर व सीईओ के रूप में इस क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे है। गांव में खेत से उठ कर टैक्नालाजी का किसान हित में प्रयोग करने के लिए क्षेत्र के युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत बन गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभिन्न अखबारों ने किया लेघा के प्रयासों को प्रकाशित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान परिवार से निकल कर श्रीराम लेघा ने बनाई विशिष्ट पहचान।