May 21, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2025। सीएम के नाम ज्ञापन देते हुए युवाओं ने पूनम पारीक हत्याकांड की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की है। कस्बे के सक्रिय युवा भीखाराम सुथार, पार्षद संतोष बोहरा, प्रशांत पारीक, फतेहसिंह जांगिड़, अमित पारीक, रोहित पारीक ने शुक्रवार को सीएम भजनलाल शर्मा के नाम नायब तहसीलदार सरजीत कुमार को ज्ञापन सौंपकर सुनवाई फास्टट्रेक में करवाने, उच्च स्तरीय जांच करवाने व आरोपियों को सख्त सजा दिलवाने की मांग की है।