






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2021। पीटीईटी में आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है और अब विद्यार्थी 25 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। राजकीय डूंगर कॉलेज की ओर से आयोजित की जाने वाली पीटीईटी परीक्षा के समन्वयक डॉ. जीपी सिंह ने बताया कि चार वर्षीय बीए-बीएड, बीएससी-बीएड तथा दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। डॉ. सिंह ने बताया कि चार वर्षीय बीए-बीएड एवं बीएससी-बीएड करने वाले विद्यार्थी इस कोर्स के पश्चात एमए, एमएससी तथा एमएड भी कर सकते हैं। आज तक लगभग साढ़े चार लाख अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि परीक्षा 16 मई को आयोजित की जाएगी। डॉ. सिंह ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को आवेदन का अवसर प्रदान करने के लिए ही अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।




