May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में गत दिनों चले प्रशासन शहरों के संग अभियान में कस्बेवासियों ने जोरो शोरों से बिजली विभाग से जुड़ी मांग उठाई थी, की शहर में लगे लोहे के पोल बदले जाएं। कस्बे में लोहे की बिजली पोल में आने वाले करंट की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इस मांग को विभाग द्वारा पूरा किया जा रहा है ओर लोहे के पोल बदले जा रहे है। लेकिन इस दौरान बिजली भीषण गर्मी के दौर में भी व्यापक कटौती हो रही है। विद्युत निगम के सहायक अभियंता मुकेश मालू में बताया कि कस्बे के वार्ड नम्बर 18, 20 ओर 21 में स्थित तीन ट्रांसफार्मर से जुड़े लोहे के पोल बदले जा रहे है। इस कारण कटौती की गई। इन्ही क्षेत्रो में रविवार को भी सुबह 7 बजे से 12 बजे तक ओर शाम को 4 से 7 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। इन तीनो वार्डो के सेंकडो घरों में सप्लाई बाधित रहेगी।