






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2023। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत सहित भाजपाईयों ने गांव बेनीसर, बाधनू, सांवतसर, लखासर, आड़सर व श्रीडूंगरगढ़ शहर में अनेक स्थानों पर ऑनलाइन जुडकर सुना। कार्यकर्ताओं ने अपने घरों, शक्ति केन्द्रों में बैठकर मोबाइल व टीवी पर मन की बात कार्यक्रम को सुना। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश ने पूरे विश्व पटल पर नए कीर्तिमान स्थापित किए है और क्षेत्र की जनता उनके नेतृत्व में देश को विश्वगुरू के आसन पर बिठाने का संकल्प करें। सांवतसर में पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत, मंडल अध्यक्ष गिरधारीलाल गोदारा, रामनिवास बिश्नोई, शुभकरण बिश्नोई, श्रीडूंगरगढ में महेश राजोतिया, विक्रम सिंह सत्तासर, विक्रम सिंह शेखावत, भवानी प्रकाश तावणीयां, लखासर में देहात मंडल संयोजक महेन्द्र सिंह तंवर, बेनीसर में उत्तम नाथ सिद्ध, बाधनू में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुसुम शर्मा सहित महिला कार्यकर्ताओं ने एक साथ मन की बात सुनकर देश हित में योगदान देने का संकल्प लिया।





