






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2023। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा शुक्रवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत गांव हेमासर, पुदंलसर व सालासर पहुंचे। यहां गोदारा ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिकाधिक लाभार्थियों को जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी मौके पर सुनी गई एवं संबधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याएं दूर करवाने के प्रयास किए। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संदेश के बारे में बताया एवं अधिकाधिक संख्या में पार्टी से जुड़ने एवं सक्रिय होकर देश को नफरत में झोंकी रही भाजपा से मुकाबला करनी की अपील की। इस दौरान पुदंलसर सरपंच किसनाराम नाई, छैलूसिंह शेखावत, राजेश मण्डा, केसराराम सारस्वत, दुलाराम शर्मा, सुगनाराम मेघवाल, भगवानदास स्वामी, मंगतूराम मेघवाल, रामूराम मेघवाल, मदन सिंह, जेठु सिंह, गोमंद सिंह, जुगल सिंह, भंवर सिंह, मालसिंह, आनंद सिंह, महेंद्र सिंह, करणीसिंह, मनोहर सिंह, मूलसिंह, मोहनराम गोदारा, हिम्मताराम गोदारा, रूपसिंह, मानू सिंह, गोमन्द सिंह, प्रेम सिंह, सोहनसिंह, उम्मेद सिंह, अर्जुन सिंह, गुलाब सिंह, अर्जुन सिंह, देवीसिंह, तेजमाल सिंह, सुखसिंह, पाबुदान सिंह, अमर सिंह, देवीसिंह, ज्ञानसिंह, विजयसिंह, तेजमालसिंह, सुखसिंह, मोहनसिंह, खूम सिंह, कालुसिंह, पृथ्वी सिंह, गंगा सिंह, माधोसिंह, जयवीर सिंह, दीपेंद्र सिंह, दलीप सिंह, बिकाराम गोदारा, पदमसिंह, उम्मेद सिंह, रामेश्वरलाल नायक, श्रवण सिंह, ओमप्रकाश स्वामी, महावीर सिंह, जैसाराम कूकणा, मोहनराम कुलड़िया, भंवराराम कूकणा, डूंगरराम कूकणा, श्रीराम पुनिया, रामेश्वर सायच, प्रभूराम कुलड़िया, जेठाराम महिया, बनाराम मेघवाल, किस्तुराम मेघवाल, पूराराम मेघवाल, हुणताराम कुकणा, मांगीलाल कुकणा, आशुराम कुकणा, पोकरराम कुलड़िया, मल्लाराम लुहार, बालूराम भांभू, लेखाराम सायच, भोमाराम पूनियां, राजू कुलड़िया, प्रभुराम मेघवाल, हरिराम सिद्ध, सुभाष नाई, मेघाराम कुकणा, हरिराम कुकणा, मालाराम पुनिया, मालाराम कुलड़िया, जेठाराम कुलड़िया, ताराराम कुलड़िया, रामानंद कुलड़िया, मांगीलाल कुलड़िया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।








