May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2023। क्षेत्र में आज चौथे दिन भी सुबह किसानों को खेतों में फसलों पर बर्फ जमी मिली और किसानों ने माथा पकड़ लिया। किसान सरसों व ईसबगोल में नुकसान हो जाने की बात बता रहें है। आज किसान मूलाराम, हरि जाखड़, हरलाल, मुकेश ने बताया कि पाला पड़ने से कई खेतों में नुकसान हो गया है। मौसम विभाग ने 19 जनवरी से पहले किसी राहत से मना करते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड का दौर दो दिन ओर जारी रहेगा। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण ने जिलाकलेक्टर से मिलकर उन्हें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में खराबे का आंकलन करवाने व पाले से हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा दिलवाने की मांग की है।

विधायक ने लिखा सीएम व कृषि मंत्री को पत्र।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कड़ाके की ठंड के चलते पाला पड़ने से फसलों को नुकसान पहुंचने की स्थिति को लेकर विधायक गिरधारीलाल महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया को पत्र भेजकर जानकारी दी है। महिया ने फसलों का आंकलन करके विशेष गिरदावरी करवाने की मांग की है। विधायक महिया ने कहा कि इन दिनों श्रीडूंगरगढ़ में लगातार पड़ रही ठंड के कारण पाला पड़ने से फसलों की बढ़वार पर विपरीत असर पड़ा है और किसानों को अत्यधिक नुकसान हुआ है। इसलिए श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सरकार विशेष गिरदावरी करवाए व फसल नुकसान की स्थिति का आंकलन कर किसानों को अधिकाधिक कृषि अनुदान देवें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की रोही में आज सुबह जमी मिली बर्फ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हताश किसान बर्फ में कैद फसल को देखते हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बापेऊ में आज सुबह बर्तनों में जमी मिली बर्फ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा के पास स्थित खेत में जमी बर्फ।