






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 नवंबर 2025। रातभर मंडी में मूंगफली का माल ट्रकों में लोड नहीं हो पाया। जिससे व्यापारी वर्ग खासा परेशान हुआ। मंडी में रात भर अंधेरा छाया रहा और बिजली गुल रही। व्यापारियों ने विभागीय अधिकारियों को कई फोन किए परन्तु लाइन में आया एक फाल्ट रात को नहीं निकाला जा सका। सुबह करीब 6 बजे विभागीय कार्मिकों ने फाल्ट निकाला और मंडी में बिजली सुचारू हो पाई। व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू ने बताया कि अनेक अधिकारियों से वार्ता के बाद भी फाल्ट नहीं निकाला जा सका। जिससे रात भर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रकों में माल लोड नहीं हो सका जिससे आज खरीद पर भी नकारात्मक असर होगा। मंडल सदस्यों ने रोष जताते हुए बताया कि मंडी परिसर में पूर्व से ही स्थान की कमी है। किसानों की मूंगफली रखने को जगह ही नहीं है, अब खरीद प्रभावित होगी जिससे किसान भी परेशान होंगे। व्यापारियों ने बिजली विभागीय अधिकारियों से खरीद सीजन में मंडी में बिजली सुचारू देने की मांग करते हुए कोई फाल्ट होने पर तुंरन्त निकलवाने की मांग की है।



