May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 नवंबर 2025। अचानक तबियत बिगड़ने से क्षेत्र में एक अधेड़ की मौत हो गयी। गांव बिंझासर निवासी मनोज कुमार पुत्र पेमाराम मेघवाल ने शेरुणा थाने में रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके चाचा 50 वर्षीय लेखराम पुत्र नानूराम मेघवाल बुधवार सुबह घर पर खाना खा कर सो गए। अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई, जिससे उनकी मौत हो गयी। गुरूवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई महेंद्र सिंह को दी है।