May 21, 2026
शिक्षण संस्थानों में पहुंचे मास्टर ट्रेनर, दी एसआईआर की जानकारी

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ, राजकीय सदूदेवी पारख कन्या कॉलेज, भारती निकेतन महाविद्यालय, सेसोमू स्कूल में विद्यार्थियों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के बारे में जानकारी दी गई। विधानसभा मास्टर ट्रेनर्स पवन कुमार माली व डॉ मनीष सैनी ने युवाओं को स्वयं का व स्वयं के परिवार के परिगणना प्रपत्र को ऑनलाइन करने के बारे में पूरी जानकारी दी। ट्रेनर्स ने युवाओं से एसआईआर में सभी वोटर्स द्वारा परिगणना प्रपत्र भरना जरूरी होने की बात कहते हुए जागरूक होकर ऑनलाइन अपने परिवार के परिगणना प्रपत्र ऑनलाइन करने की अपील भी की। निर्वाचन विभाग द्वारा 24*7 हेतु नियुक्त टीम को भी पंचायत समिति सभागार में परिगणना प्रपत्र ऑनलाइन भरने हेतु हैंड्स्ऑन प्रशिक्षण दिया गया। डॉ सैनी ने बताया कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्वाचन आयोग का समयबद्ध कार्यक्रम है। जिसमें दिनांक 4 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक परिगणना प्रपत्र वितरण संग्रहण एवं बीएलओ एप्प से ऑनलाइन डिजिटाइजेशन किया जाना है। निर्वाचन शाखा से डॉ मनीष सैनी, पवन माली, ओमप्रकाश, पूरबचंद, नौरतमल शर्मा, सहीराम भामू और श्रवण मोटासरा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्वाचन शाखा के मास्टर ट्रेनर डॉ मनीष सैनी व पवन कुमार माली ने सेसोमूं स्कूल में युवाओं को दी एसआईआर की जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन कॉलेज में निर्वाचन शाखा के प्रशिक्षकों ने दी युवाओं को एसआईआर की जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय में परिगणना प्रपत्र की दी विस्तार से जानकारी।