May 19, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2026। मानसिक रूप से कमजोर एक नाबालिग आज दोपहर करीब 12 बजे अपने घर के सामने से लापता हो गई है। परेशान पिता ने थाने पहुंच कर पुलिस से उसे ढूंढने की गुहार लगाई है।
आड़सर बास निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि दिमागी रूप से कमजोर उसकी पुत्री दादी के साथ छांव में बैठी थी। करीब पौने बारह बजे दादी ने उसे धूप होने व घर के अंदर चलते की बात कही तो उसने थोड़ी देर में आने की बात कही। थोड़ी देर में उसके दो छोटे भाई उसे बुलाने गए और उनके जोर से बोलने पर वह गुस्सा होकर वहां से भाग गई। दोनों भाई उसके पीछे भागे लेकिन वह श्याम जी मंदिर के पास अपनी चप्पलें खोल कर दौड़ गई। दोनों बालकों ने घर आकर सूचना दी और तभी से परिजन व जानकार उसकी तलाश में जुटे है। पिता ने पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर युवती को ढूंढने की परिवाद दी है। आप भी नाबालिग के कहीं नजर आने पर पुलिस को या 9950048766 पर संपर्क कर सूचना जरूर देवें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मानसिक रूप से कमजोर बालिका हुई लापता, आप भी करें मदद।