May 21, 2026
तेज अधंड़ से नुकसान, मौसम विभाग ने आज जारी किया अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में रात तेज अंधड़ के साथ बूंदाबादी हुई जिससे किसानों को नुकसान की आंशका बढ़ गई है और आज मौसम विभाग ने बरसात की चेतावनी भी जारी कर दी है। विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, जयपुर में गरज के साथ बारिश होने की संभावनाएं है। रात श्रीडूंगरगढ़ सहित गांव सातलेरा, बिग्गा, जैसलसर, मोमासर, आड़सर, तोलियासर, जेतासर, सेरूणा, झंझेऊ, सोनियासर बासों सहित सभी गांवो में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली व गरज के साथ बूंदाबांदी भी हुई। बता देवें खेतों में किसानों ने प्राय ईसबगोल, चना, सरसों की कटाई का कार्य चल रहा है। रात आई तेज आंधी ने चने की ढेरियों को बिखेर दिया व आज किसानों ने दुगुने मजदूर लेकर उन्हें समेटने में जुट गए है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आंधी से अभी तक कोई आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है परन्तु किसानों की मेहनत को दुगुना कर दिया है। किसानों को खराब मौसम के अंदेशे के चलते शीघ्र ही कटाई कर फसल को एकत्र करना होगा जिससे वे उपज को ढक सकें अन्यथा आर्थिक नुकसान की आशंका बढ़ जाएगी। किसान भंवरलाल, मालाराम, देवीसिंह ने बताया की मौसम ने चिंता में डाल दिया है। किसान जसकरण जाट ने बताया कि रात आंधी में चने की कटाई की हुई फसल बिखर गई व आज सुबह खेत मे 20 मजदूर लगाए है ताकि इसे आज ही समेटा जा सके। उन्होंने कहा कि आंधी से चने की डोडियां खूब बिखर गई है व मजदूर महँगे मिल रहें है जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान बता रहें है कि तेज आंधी से चने की डोडियां खूब झड़ गई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण अंचल में छाए बादलों ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेज रफ्तार आंधी ने बिखेर दी चने की ढेरियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज दुगुने मजदूर लेकर किसान काट ली गई फसलों को एकत्र करने में जुटें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेज अंधड़ से झड़ गई पेड़ों से फलियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेज आंधी में अनार के पौधों पर लगे फूल भी झड़े।