May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-04-13 at 16.15.56

सेसोमूं में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेशनल हाइवे पर स्थित सीबीएसई बोर्ड का प्रतिष्ठित स्कूल सेसोमूं में ड्राइवर व कंडक्टर पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। यहां बसो के संचालन के लिए ड्राइवर व कंडक्टर के लिए 10वीं पास, वैध लाइसेंस व बैज की अनिवार्यता के साथ उम्र 18 से 50 वर्ष की योग्यता निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक 15 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकता है। आवेदक स्कूल कार्यालय में संपर्क कर सकते है अन्यथा अधिक जानकारी के लिए 94628 91475 पर भी संपर्क कर सकते है।

जेपीएस में टीचर्स के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड पर स्थित जयपुर पब्लिक स्कूल में महिला अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। यहां नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी कक्षाओं के लिए इंग्लिश, हिंदी, मैथ्स व इंग्लिश स्पोकन के लिए प्रत्येक में दो-दो महिला शिक्षिका की जरूरत है। वहीं एक रिसेप्शनिस्ट व एक कंप्यूटर ऑपरेटर की आवश्यकता है। इच्छुक अभ्यर्थी स्कूल कार्यालय में संपर्क कर सकता है अन्यथा 99281 36992 पर संपर्क कर सकते है।

कमांडो डिफेंस एकेडमी में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेशनल हाइवे पर गांव कितासर के निकट स्थित कमांडो डिफेंस एकेडमी में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। यहां ऑफिस बॉय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, टाइपिस्ट कम अकाउंटेंट की भर्ती निकाली गई है। इच्छुक युवा एकेडमी के कार्यालय में संपर्क कर सकते है अन्यथा 8854874949 पर संपर्क कर सकते है।

लर्न एडं फन स्कूल में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास में तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा के निकट नव स्थापित लर्न एडं फन इंग्लिश मिडियम स्कूल में ऑफिस एडमिन के पद पर भर्ती की जानी है। इस पद के लिए योग्यता एमकॉम, एमएड सहित 10 साल का कार्यानुभव व फलूएंट इन इंग्लिश होनी आवश्यक है। इसी के साथ कक्षा प्ले से यूकेजी तक के लिए तीन साल के कार्यानुभव के साथ मदर टीचर्स, तथा कक्षा 1 से 5वीं तक के लिए सभी विषयों के लिए शिक्षक व शिक्षिकाओं की आवश्यकता है। इसके लिए 3 से 5 वर्ष के कार्यानुभव के साथ इंग्लिश स्पोकन की योग्यता का होना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी स्कूल कार्यालय में संपर्क कर सकता है अन्यथा 9057559942 पर संपर्क कर अधिक जानकारी ले सकते है।