May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-04-29 at 21.42.53

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2025। पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में नागरिकों के उबल रहें गुस्से के बाद बड़ी खबर पीएम आवास से आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पीएम आवास पर हाई लेवल मीटिंग का आयोजन हुआ। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान शामिल हुए। पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए खुली छूट दे दी है। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार को सेना पर पूरा भरोसा है और सेना ही तय करेगी कि आतंकियों पर हमले का तरीका और समय क्या होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद को करारा झटका देना हमारा राष्ट्रीय संकल्प है।