






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रेल 2023। आज ईद का चांद नजर आ गया है और मुस्लिम समुदाय में हर्षल्लास का माहौल छा गया है। रमजान का माह ईबादत में व्यतीत हुआ और सभी एक दूसरे को ईद की मुबारक बाद दे रहें है। ईद की नमाज कल सुबह आठ बजे बड़ी ईदगाह में प्रारंभ होगी। यहां जामा मस्जिद के इमाम फजले हक नमाज़ अदा करवायेगे। छोटी ईदगाह में नमाज पौने आठ बजे अदा की जाएगी। दोनों ईदगाहों को सजाया गया है व घरों में मिठाईयां बनाई गई है। महिलाओं व बच्चों ने ईद की खरीददारी की व कल सभी नए कपड़ो में सजधज की एक दूसरे को मुबारक बाद देंगे।






