May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-04-21 at 7.41.47 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रेल 2023। रात 10 बजे अस्पताल में हड़कंप सा मच गया और भर्ती मरीज व उनके परिजन विधायक गिरधारीलाल महिया को अस्पताल में देखकर चौंक गए। आज सुबह इसकी चर्चा अस्पताल सहित आस पास की दुकानों पर भी रही। टाइम्स ने विधायक से जानकारी प्राप्त करने पर सामने आया कि महिया रात सीएचसी पहुंचे और यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महिया ने मरीजों से उपचार के संबंध में फीडबैक भी लिया और सीएचसी में तैनात ड्यूटी स्टाफ से भी व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर खामियों को दुरूस्त करने की बात कही। विधायक ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ोतरी की दिशा में उप जिला चिकित्सालय व ट्रोमा सेंटर की घोषणा बजट में करवाई गई है। इस घोषणा के क्रियान्वयन के क्रम में उप जिला अस्पताल व ट्रोमा सेंटर के भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटन प्रक्रिया पूर्ण कर प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवा दिया गया है। राज्य सरकार से प्रस्ताव पर मुहर लगाकर जल्द से जल्द भवन निर्माण का कार्य पूर्ण किया जाएगा। जिससे मरीजों को बेहतर व सुविधाप्रद इलाज मिलेगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रात दस बजे बाद विधायक ने सीएचसी पहुंच कर सभी को चौंकाया, किया निरीक्षण।