May 20, 2026
0000000000

देर रात हाइवे पर पलटी पिकअप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात करीब 2 बजे गांव लखासर के निकट एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही इसमें सवार को चोटें नहीं आई। हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंच कर क्रेन की सहायता से इसे सीधा कर रोड से हटवाया गया और आवागमन सुचारू करवाया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात हाइवे पर पलटी पिकअप।

गदा रथयात्रा का लालासर में हुआ स्वागत, श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदयपुर में विशाल हनुमान मंदिर निर्माण में हनुमान जी की विशाल प्रतिमा के साथ विराजित होने वाली विशाल गदा भारत भ्रमण यात्रा श्रीडूंगरगढ़ अंचल में पहुंची है। सोमवार को गांव लालासर में सरपंच सुनील मलिक की अगुवाई में ग्रामीणों ने गदा दर्शन किए। ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण में दान सहयोग भी दिया। वहीं सोमवार रात गदा रथयात्रा हनुमान धोरा मंदिर प्रांगण में पहुंची यहां से मंगलवार सुबह गांव सातलेरा के लिए रवाना हो गई। मार्ग में महावर कृषि फार्म के सामने आस पास के लोगों ने गदा दर्शन कर पूजन किया। विदित रहें आज शाम गदा श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी और घुमचक्कर से मुख्य बाजार होते हुए शहर में भ्रमण करेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर किया गदा रथयात्रा का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लालासर में सरपंच सुनील मलिक की अगुवाई में ग्रामीणों ने रथ यात्रा का स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात गदा यात्रा हनुमान धोरा प्रांगण पहुंची।

अमावस्या पर गौवंश को सवामण लापसी का लगाया भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को अमावस्या के मौके पर मोमासर बास स्थित श्रीकरणी गौशाला में पंच मेवा की सवामण लापसी गौवंश को भोग लगाई गई। गौ सेवकों के सहयोग व सेवा से गौशाला में आयोजन संपन्न हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास करनी गौशाला में गौवंश को अमावस्या पर मीठी लापसी खिलाई।

सेवाधाम आश्रम में सेवा कर दी माँ को श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तारानगर निवासी संगीता पत्नी शंभुदयाल पंवार ने परिवार सहित सोमवार को सेवाधाम में सभी बच्चों के लिए भोजन सेवा दी। पंवार ने अपनी दिवंगत माता तारादेवी जावा की पुण्यतिथि सेवा धाम आश्रम में सेवा देकर मनाई। उन्हें श्रद्धाजंलि देकर बच्चों के संस्कारों की सराहना की। सेवाधाम परिवार में शांतिपाठ किया गया व पंवार परिवार का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवाधाम में सेवा देकर दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि।

महिलाओं ने किया वटवृक्ष पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को अमावस्या के मौके पर अनेक महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखा और वट वृक्ष का विधि विधान से पूजन संपन्न किया। बिग्गाबास में सुहागिनों ने सावित्री व्रत की कथा सुनी व अखंड सौभाग्य की प्रार्थनाएं की। विदित रहें सोमवार को भी वट सावित्री पर्व मनाया गया वहीं अनेक स्थानों पर आज भी वट सावित्री व्रत का पूजन कर पर्व मनाया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर्षोल्लास के साथ मंगलवार को महिलाओं ने किया वट सावित्री पर्व का पूजन।