May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-01-31 at 09.35.25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार में यातायात दबाव को देखते हुए सड़कों की चौड़ाई कम ही लगती है। ऐसे में पालिका ने पूर्व में यहां बन रही नई सीसी सड़कों को वॉल-टू-वॉल बनवाया। लेकिन व्यवस्था सुधारने का यह प्रयास व्यवस्था बिगाड़ने वाला बन गया जब दुकानदारों द्वारा इन सड़कों के किनारे बनाई गई नालियों पर अतिक्रमण कर नालियों को बंद कर दिया। ऐसे में बाजार में पानी निकासी की बड़ी समस्या स्थाई बन गई है एवं पूरे बाजार में आए दिन कीचड़ जमा रहता है। लंबे समय से ऐसी शिकायतों के बाद शुक्रवार सुबह पालिका प्रशासन हरकत में आया है एवं गांधी पार्क से चिकित्सालय जाने वाली सड़क पर दुकानदारों की चौकियां, सिढियां, पत्थर से नाली ढ़कने आदि अतिक्रमणों को हटाया जा रहा है। पालिका एसआई हरीश गुर्जर की अगुवाई में पालिका के अतिक्रमण विरोधी दस्ते की कार्रवाही बाजार में जारी है। देखें फोटो कार्रवाही के फोटो। विदित रहे कि श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में लंबे समय से एसआई पद रिक्त पड़ा था एवं सफाई कार्मिक को ही एसआई जिम्मेदारी दी जा रही थी। ऐसे में सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण, नालीयां बंद होने, नालो के जाम होने की स्थिती बन गई थी। वहीं वर्तमान में पदस्थापित किए गए एसआई हरीश गुर्जर अब संबध में खासे सक्रियता के साथ शहर की सफाई के प्रति गंभीर नजर आ रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ृ टाइम्स। बाजार में नालियों पर अतिक्रमण हटाने में जुटी पालिका टीम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुकानदारों ने बना ली नालियों पर चौकी, नहीं हो रही पानी निकासी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नालियों में पानी का बहाव हुआ एकदम बंद, अब सुधार का प्रयास।