May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-01-31 at 08.48.24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गुरूवार को विभिन्न एक्ट में दो अलग अलग कार्रवाहियां की है। इनमें से एक टैक्सी चालक को तेज आवाज में डेक बजाने पर गिरफ्तार किया गया एवं दूसरे में एक युवक पुलिस को देख अवैध शराब का कट्टा छोड कर फरार हो गया। पढ़ें दोनों मामलों की खबर।

तहसील कार्यालय के पास बजाई डेक, टैक्सी चालक गिरफ्तार, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को एएसआई राजकुमार ने तहसील कार्यालय के पास नेशनल हाईवे पर अपनी टैक्सी में तेज आवाज में डेक बजाने पर एक टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है एंव आरोपी की डेक जब्त की गई है। पुलिस दल गश्त के दौरान तहसील कार्यालय के सामने पहुंचा तो हाईवे से वार्ड 14 निवासी आसिफ काजी तेज आवाज में डेक बजाते हुए टैक्सी वहां से गुजरी। इस पर तहसील कार्यालय के कार्मिकों के काम में व्यवध्यान पैदा करने एवं ध्वनि प्रदूषण करने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाही की गई। आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है एवं उसे मौके पर ही जमानत दी गई।

पुलिस को देख शराब बेचने पहुंचा युवक हुआ फरार, आबकारी एक्ट में मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार रात को एएसआई रामवतार ने मुखबीर की सूचना पर श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के पीछे स्थित आर्दश कॉलोनी में दबीश दी। जहां अवैध शराब बेचने की फिराक में खड़ा मोमासर बास का अर्जुन वाल्मिकी पुलिस टीम को देख कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के छोडकर भागे गए कट्टे में से 46 पव्वे अवैध देशी शराब को जब्त किया है एवं आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।