






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अगस्त 2020। मजबूत लोकतंत्र के लिए पंचायतों को मजबूती से खड़ा करने के लिए सरपंच नेतृत्व को मजबूती से उभरना होगा। सरपंचों में एकता बनाएं रखने व सरपंचों को उनके अधिकारों के लिए जागरूक करने के लिए सरपंचों का नेता होना भी जरूरी है। सोमवार को तहसील के 53 सरपंचों के नेता का चुनाव सभी सरपंच मिल कर करेंगे। शुक्रवार को पंचायत समिति में गुसाईंसर बड़ा के सरपंच सत्यनारायण सारस्वत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ये निर्णय लिया गया। सारस्वत ने बताया कि सोमवार को सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। सारस्वत ने सभी गांवो के विकास के लिए सरपंचों से एकजुटता का आव्हान किया।



