May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2023। न्यूज एक्सप्रेस में पढें आज की कुछ खास खबरें एक साथ। कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू को कांग्रेस ने एक ओर जिम्मेदारी सौंपी वहीं प्रधानमंत्री की रैली में एक मोदी भक्त ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी ने बाजार में पसरी गंदगी के लिए पालिका को कोसा व रोष जताया। आप तीनों खबरें पढ़ें एक साथ एक नजर में और देखें सभी फोटो।

भादू को मिली एक ओर जिम्मेदारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव क्षेत्र के कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू को कांग्रेस के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग में स्टेट कोर्डिनेटर के पद पर नियुक्त किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव के निर्देशों पर चेयरमैन हरसहाय यादव ने भादू को जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें संगठन की मजबूती व अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक व राजनीतिक उत्थान के लिए कार्य करने की बात कही। भादू ने पूर्ण निष्ठा से दायित्व निभाने का संकल्प लिया।

अनूठा समर्थक, रहा आकर्षण का केंद्र।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज नोरंगदेसर में प्रधानमंत्री की सभा में बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़, गंगानबर, नागौर, जोधपुर दूर दूर से बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ पार्षद रजत शर्मा ने बताया कि एक अनोखा मोदी भक्त मिला जिसने कार्यकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। इस युवा ने पेंटर से अपनी पीठ पर मोदी का चित्र बनवाया व सीने पर कमल का फुल बनवा कर BJP लिखवा रखा था। ऐसे में उसके साथ बड़ी संख्या में लोगों ने फोटो खिंचवाया व सेल्फी ली।

बाजार में पसरी गंदगी के लिए कोसा पालिका को, जताया विरोध।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरसात के बाद मुख्य बस स्टेंड पर पसरी गन्दगी के खिलाफ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश मंडा ने रोष प्रकट किया। मंडा ने कहा कि पालिका अपने कर्तव्य का निर्वहन नहीं कर रही है जिससे आमजन बेहाल है। मंडा ने कहा कि भाजपा ने 40 वर्षों से पालिका पर कब्जा कर रखा है और शहर का विकास लगातार पिछड़ रहा है।