May 19, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2023। भाजपा के प्रदेश कार्यालय से खबर आई है। कार्यालय में आज राज्य के आजीवन सहयोग निधि और समर्पण निधि के संयोजकों ने राशि व रसीद बुकें जमा करवाई। संगठन के महामंत्री चंद्रशेखर ने अच्छा काम करने वालों का सम्मान किया। यहां प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज सहित बीकानेर देहात शाखा के संयोजक कुंभाराम सिद्ध, जिला कोषाध्यक्ष रमेश बिहाणी, समर्पण निधि संयोजक भंवरलाल जांगीड़ को पार्टी दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया गया। सिद्ध ने बताया कि आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए बैठक में चुनाव संबंधी विस्तृत चर्चा भी हुई। पार्टी पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा के साथ कमल के फूल की विजय के लिए प्रयास करने के निर्देश सभी को दिए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेता कुंभाराम सिद्ध का प्रदेश कार्यालय में किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा के रमेश बिहाणी का किया सम्मान।