May 21, 2026
अब श्रीडूंगरगढ़ में भी मिलेगें शानदार ऑफर पर कपड़े

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवम्बर 2025। सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग की मिसाल बने क्षेत्र के गांव आड़सर के युवक दिनेश स्वामी ने अपनी सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स को सेवाएं देते हुए मेन्स वियर कपड़ों का शो-रूम वस्त्रम गत वर्ष सरदारशहर में शुरू किया था। अपने शानदार ऑफर्स एवं एक से बढ़कर एक कपड़ों के कारण वस्त्रम सरदारशहर में खासा लोकप्रिय हुआ है एवं कुछ दिनों बाद ही सरदारशहर में दूसरा शो-रूम भी खोल लिया गया। इसी कड़ी में अपनी स्थापना के एक वर्ष में वस्त्रम का तीसरा शो-रूम रविवार को श्रीडूंगरगढ़ में खुला है। श्रीडूंगरगढ़ में घूमचक्कर रोड़ पर बाल भारती स्कूल के पास प्रथम तल्ले पर वस्त्रम का भव्य शुभारंभ कई विशेष ऑफर के साथ किया गया। उदघाटन के मौके पर गांव आडसर के बालाजी मंदिर पुजारी चौथुदास स्वामी ने फीता काटा एवं अतिथि रूप में धन्नावंशी स्वामी समाज युवा सभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप स्वामी, दिल्ली प्रवासी श्रवण स्वामी, भाजपा जिला मंत्री भरत सुथार, जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू, कांग्रेस नेता विमल भाटी, आडसर सरपचं प्रतिनिधि शिवभगवान जोशी, पूर्व सरपचं भरत नाई, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष गंगाधर शर्मा, व्यवसायी लक्ष्मीनारायण सोनी, स्वामी समाज के भगवानदास स्वामी, सुलतान स्वामी, मुनीदास स्वामी, अर्जुनदास स्वामी, हरीकिशन स्वामी, ऊँकारदास स्वामी, देवकरण स्वामी, पुष्करदास स्वामी, बैंक अधिकारी नानूराम जाट, भगवती लखारा, लिखमाराम जाट, शंकर लखारा, गोपी पारीक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के विशिष्ट जन मौजूद रहे। अपने विशेष ऑफर के कारण सोशल मीडिया के माध्यम से आमंत्रित किए गए सैंकड़ों की संख्या में फॉलोवर्स ने वस्त्रम के शुभारंभ के साथ ही जमकर खरीददारी की। स्वामी परिवार के बीरबल स्वामी एवं गजानंद स्वामी ने सभी का सम्मान करते हुए आभार जताया।