August 29, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित गांवों में भी बड़ी संख्या में आमजन बढ़ते वजन के साथ विभिन्न बीमारियों से पीडित है। अनेक बीमारियों के लिए उपचार लेने के लिए शारीरिक मेहनत जरूरी हो जाती है। शारीरिक मेहनत के लिए आमजन जागरूक होकर प्रयास करना भी चाहते है परंतु सही समय, सही प्रशिक्षक के अभाव में वे ये कर नहीं पाते है। ऐसे में आजकल आनलाईन फिजिकल ट्रेनिंग खासी चलन में है लेकिन साथ ही आनलाईन क्लासेज के नाम पर आए दिन धोखाधड़ी भी क्षेत्रवासियों के साथ हो जाती है। ऐसे में अब स्वास्थ्य से संबधित सभी समस्याओं का समाधान क्षेत्र युवा हैल्थ एवं फिटनेस कोच श्री पारीक ने आनलाईन क्लासेज के माध्यम से दिया है। श्री पारीक गत 7 वर्षों से कस्बे में उत्सव जिम के माध्यम से फिटनेस ट्रेनिंग का अनुभव प्राप्त है एवं स्थानीय होने के कारण लोगों में उनको विश्वसनीयता भी प्राप्त है। श्री पारीक द्वारा अब आनलाईन बैच सुबह 5.30 बजे से 6.10 बजे तक एवं शाम को 7 बजे से 7.40 बजे तक शुरू किए गए है। इन बैच में सप्ताह में पांच दिनों तक प्रतिदिन 40 मिनिट की जूम एप के माध्यम से फिटनेस ट्रेनिंग, डाईट प्लान बताया जाएगा। इस ट्रेनिंग में वेट लोस, फैट लोस, पीसीओडी, पीसीओएस, थाईराईड, डाईबिटिज, केलोस्ट्रोल आदि सभी समस्याओं का समाधान क्लास के माध्यम से मिल सकेगा। इसके लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक व योगा करने के इच्छुक लोग श्री पारीक से उनके नम्बर 9509266174 पर सम्पर्क कर सकते है। पारीक ने बताया कि लोग ट्रायल के लिए एक डेमो ट्रेनिंग शेसन भी ले सकते है।
रूफ टोप बॉक्स क्रिकेट के साथ वातानुकूलित जिम में कई आफर उपलब्ध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फिटनेस कोच श्री पारीक द्वारा संचालित उत्सव फिटनेस जिम सेंटर को नए स्थान पर स्थानांतरित करने के साथ ही कई नए उपक्रम भी शामिल किए गए है। श्री पारीक ने बताया कि तेरापंथ भवन के पास उत्सव फिटनेस सेंटर को नए स्थान पर शुरू करने के साथ ही युवाओं को रूफ टोप बाक्स क्रिकेट, स्टीम बाथ, पूर्ण वातानुकूलित कैम्पस में अत्याधुनिक मशीनें व महिलाओं के लिए विशेष बैच उपलब्ध है। इस मौके पर फीस में भी पचास प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। रूफ टोप पर बाक्स क्रिकेट दिन और रात जब भी समय हो क्रिकेट प्रेमी युवा खेल सकते है।