May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ में छात्रसंघ चुनावों के लिए छात्र संगठनों के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए है और महाविद्यालय परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। चुनावी रंग छात्रों पर चढ़ने लगा है और वे चुनावी चर्चा में बढ़चढ़ कर भाग ले रहें है। छात्र संगठनों ने छात्रों की सूचियां एकत्र कर ली है। आज श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने छात्रों की बैठक ली। बैठक में चुनाव संबंधी चर्चा के साथ आगे की रणनीति पर बात की गई। यूथ कांग्रेस विधानसभा सोशल मीडिया कोर्डिनेटर अध्यक्ष श्रीडूंगरगढ़ रामदेव जाखड़ ने छात्रों को चुनाव की तैयारी में कमर कस लेने की बात कहते हुए एनएसयूआई को मजबूत करने की बात कही। इस दौरान संगठन के रामदेव जाखड़, शुभम शर्मा, अमित मीणा, गोविंद सारस्वा, रामलाल मूंड, बनवारी चाहर, रणजीत कुमार, राकेश कुमार, राधेश्याम रोहित, दशरथ डेलवा, नोरंग नाथ, जितेंद्र कुमार, बाबूलाल, श्योपत उपस्थित रहें। बता देवें एबीवीपी व एसएफआई ने भी संगठन स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी है।