






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2022। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड श्रीडूंगरगढ़ की बैठक आडसर बास के मूंधड़ा मंदिर में बुधवार शाम संपन्न हुई। बैठक में प्रान्त संगठन मंत्री ईश्वर व क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम नाई ने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर संगठन हित में कार्य करने की प्रेरणा दी है। प्रांत मंत्री ने संगठन का महत्व बताते हुए हर घर को विहिप से जोड़ने का आह्वान किया। वक्ताओं ने आगामी कार्यकर्मों की जानकारी दी। इस दौरान प्रखंड संयोजिका के पद पर माया तावनियां के नाम की घोषणा की गई। पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए जिम्मेदारी सौंपी व निष्ठा से कार्य करने की बात कही। माया से क्षेत्र की युवतियों को संगठन से जोड़ने व संगठन की रीति नीति समझाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, जिला मंत्री महेश माली, बजरंग दल सहसंयोक हनुमान घिंटाला, जिला मंत्री महेश माली, भाजपा शिवरतन स्वामी, कैलाश पालीवाल, वासुदेव, सत्यनारायण लखोटिया, मूलचंद पालीवाल, प्रिशू स्वामी, गणेश सुथार, संदीप प्रजापत सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।




