May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2022। शिक्षा विभाग ने रीट प्रथम लेवल के चयनितों की कट ऑफ के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। जिन 31 हजार अभ्यर्थियों को दस्तावेज जांच के लिए चुना गया है उन्हें 5 मार्च से 10 मार्च के बीच शिक्ष विभाग की ऑफिशियल साइट पर खुद का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके साथ ही डॉक्यूमेंट भी अपलोड करने होंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम ने बताया कि 15500 पदों के लिए दोगुना यानी 31 हजार कैंडिडेट का चयन करते हुए कट ऑफ जारी किए गए है। अब अपनी योग्यता साबित करनी है और ऐसे में सबसे पहले कैंडिटेट को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके लिए विभाग की साइट http://rajshaladarpan.nic.in/newposting/ पर जाना होगा। यहां ख्द का रजिस्ट्रेशन करवाना है। इसके बाद मिले लॉगिन आईडी से अपने अपने डॉक्यूमेंट वेरिफाइड करवाने होंगे। इसी साइट पर कैंडिडेट को ये सूचना मिलेगी कि उसे कब और कहां पर अपने डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन करवाना है। रजिस्ट्रेशन के दौरान जो मोबाइल नंबर दिए जाएंगे, उस नंबर पर भी कैंडिडेट को सूचना मिल जाएगी।