May 21, 2026
SDT_news-Recovered-1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 फरवरी 2022। किसान हित की बात करने वाले ही किसान नेता होंगे और राज्य की ही नहीं वे राष्ट्र की राजनीति पटल पर भी कार्य करेंगे। ये कहा किसान आंदोलन में सक्रिय रहें भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील ने। मील बीकानेर से जयपुर लौटते हुए आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे व यहां यूनियन के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण की अगुवाई में कार्यकर्ताओं व किसानों ने उनका स्वागत किया। मिल ने किसानों से किसान हित में एकजुट होने की बात भी कही। मील का स्वागत करने सयुंक्त किसान मोर्चा के संयोजक सोहनलाल गोदारा, प्यारेलाल ढुकिया, रामकिशन गावड़िया, सुरेन्द्र महावर, शिव प्रजापत, धर्मपाल पायल, नवीन चौधरी, गौरव टाडा, बाबूलाल जाखड़ भी पहुंचे।
श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र की सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और पाएं आज की खबर आज ही ना करें अब कल का इंतजार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजाराम मील के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर स्वागत किया संगठनों के पदाधिकारियों सहित किसानों ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान मील द्वारा हनुमान धोरा स्थित श्री शिवाजी विद्या मंदिर स्कूल में वृक्षारोपण भी किया गया।