






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2026। स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) संगठन की श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक स्तरीय बैठक बुधवार को एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ओमप्रकाश भाकर व मनोज गुसाईं ने संयुक्त रूप से की। बैठक में आरटीई का भुगतान समय पर करने व बार बार स्कूलों का भौतिक सत्यापन करवाए जाने का विरोध निजी स्कूल संचालकों ने किया। संचालकों ने बताया कि हाल ही में जिला कलेक्टर के माध्यम से तीसरी बार भौतिक सत्यापन करवाया गया जिसपर स्कूल संचालकों ने गहरा रोष व्यक्त किया।
संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत विभाग द्वारा जारी टाइम फ्रेम के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के सभी गैर सरकारी विद्यालयों ने 25% विद्यार्थियों को नि:शुल्क प्रवेश देकर तथा पूर्व से पढ़ रहें विद्यार्थियों को वर्षपर्यंत अध्ययन करवाया है। शिक्षा सत्र बीत जाने के बावजूद भी उनकी फीस का पुनर्भरण नहीं किया गया है। जो गैर सरकारी स्कूलों के लिए पीड़ादायक है। हम नि:शुल्क अध्ययनरत विद्यार्थियों का पुनर्भरण जल्द से जल्द किया जाए। वहीं कलेक्टर के माध्यम से करवाई जाने वाली जांच के औचित्य पर चर्चा की गई। बैठक में ये निणर्य लिया गया कि जब जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पैनल बनाकर राज प्रपत्र अधिकारी व एक अन्य कर्मचारी के द्वारा जांच करवाई गई है, वहीं बाद में 1% स्कूलों की रैंडम जांच दुबारा करवाई गई है, तो फिर तीसरी बार जांच करवाने के पीछे सरकार की मंशा भुगतान को लेट करना ही है। इससे छोटे व मध्यम दर्जे के स्कूल संचालकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
संगठन सदस्यों ने समाधान के लिए चर्चा करते हुए आगामी रणनीति बनाई। संगठन द्वारा सरकार और विभाग का ध्यान आकर्षित करने के लिए सक्षम अधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन पत्राचार, ज्ञापन भिजवाने, प्रतिनिधि मंडल द्वारा अधिकारियों से मुलाकात करने व अंतिम रूप से धरना प्रदर्शन करने का विचार किया गया।
ये रहें मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठक में सेसोमूं स्कूल के सुब्रत कुंडू, एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल के डॉ रजनीश कौशिक, राकेश व्यास, जयपुर पब्लिक स्कूल के कुंभाराम घिंटाला, रामनिवास पूनियां, रेवंतराम ज्याणी, विक्रमसिंह राठौड़, मालाराम खिलेरी, रामलाल जाखड़, हुकमनाथ, रामसिंह भादू, बजरंग गोदारा, धूड़ाराम गोदारा, अशोक खोड़, सुरेश खिचड़, राजूराम डेलू, सहीराम जाखड़, परमेश्वर बाना, श्रवण जाखड़, बलवीर गढ़वाल, रामनिवास धायल, प्रमोद सारस्वत, धीरज माटोलिया, मोहन मील, रामेश्वर डूडी, बजरंग, गिरधारी डूडी, अशोक सिंह, रेवंत सिंह, राजेश जाखड़, विजयपाल गोदारा, प्रकाश राजपुरोहित, श्याम आचार्य, हनुमानसिंह गोदारा, कमल सैनी, नेमीचंद जाखड़, विवेक उपाध्याय, डीपी पालीवाल, गिरधारी सिंह सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।




