






सुरेश जैन ने सामुदायिक भवन में लगवाए पंखे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में स्थित सार्वजनिक सामुदायिक भवन में बुधवार को दानदाता सुरेश जैन ने लोकहित में पंखे लगवाए। जैन ने नागरिक विकास परिषद के अध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया की प्रेरणा से अपने दिवंगत पिता रतनचंद जैन की स्मृति में पंखे लगवाए है। चौरड़िया ने दानदाता का आभार जताते हुए बताया कि पंखे लगने से यहां ठहरने वाले लोगों को गर्मी में इनका लाभ मिल सकेगा। थानमल भाटी ने इस सहयोग के लिए जैन का आभार जताते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर जैन सभा के पूर्व अध्यक्ष विजयराज सेठिया, रामचंद्र राठी, भंवर भोजक, माणकचंद डाकलिया, सहित मौजिज लोग शामिल रहें।

गौसेवा कर मनाया विधायक पुत्र का जन्मदिन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक पुत्र शिव सारस्वत ने गांव कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में गौवंश को गुड़, तरबूज और टमाटर का विशाल भंडारा भोग लगाकर अपना जन्मदिन मनाया। गौशाला समिति ने सारस्वत को शुभकामनाएं देते हुए गौसेवा में सक्रिय रहने का आग्रह किया। इस दौरान युवा करणीसिंह राठौड़, श्रवणसिंह भाटी, रणवीरसिंह चौहान, सुरेंद्रसिंह चौहान, सुनील कुमार जोशी ने सेवा कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। गौशाला प्रबंधक अगरसिंह पड़िहार ने गौशाला से जुड़े रहने के लिए सारस्वत का आभार जताया।




