May 21, 2026
00000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ में आगामी 27 व 28 सितंबर को माँ अष्टभुजा की आरती के साथ दो दिवसीय रास गरबा महोत्सव प्रारंभ होगा। श्रीश्याम ग्रुप द्वारा भव्य आयोजन की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। सरदारशहर रोड पर स्थित आदर्श विद्या मंदिर के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में केवल पास से ही एंट्री दी जाएगी। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के विशाल गरबा आयोजन की परंपरा को जारी रखते हुए ग्रुप द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही है। आयोजक सदस्यों ने बताया कि सभी गरबा प्रेमी गौरव पथ पर स्थित जिओ मार्ट, पुराना बस स्टैंड स्थित दुर्गा पान भंडार, मैन मार्केट में स्थित चंडीगढ़ बैकरी, सिंधी कटले में स्थित भगवानदास नौरतनदास दुकान पर रवि रिझवानी, पुराना बस स्टैंड पर सुरेश कुमार एंड ब्रदर्स, रानी बाजार में पवन स्टोर पर, भैरूंजी मंदिर के पीछे रवि गुरनाणी के पास, सुरभि भोजक, प्रज्ञा कैकरी, जयश्री मोदी के पास से एंट्री पास ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए एडवोकेट रणवीरसिंह खिची 8619225367 या दीनदयाल प्रजापत 9999080206, कृष्णा राजपुरोहित 8740837101, कपिल धनवानी 7742900243 पर संपर्क किया जा सकता है।
नियमानुसार ही होगी एंट्री।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रास गरबा महोत्सव का आयोजन मुख्यत: मातृशक्ति के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें एंट्री केवल पास के माध्यम से ही होगी। वहीं एक पास में दो जनों की एंट्री स्वीकृति होगी, जिसमें एक फिमेल पार्टनर का होना जरूरी होगा। किसी भी पास में दो पुरूषों को एंट्री नहीं दी जाएगी। महिलाएं भी गरबा खेलने पारंपरिक ड्रेस, राजस्थानी ड्रेस व डांडिया ड्रेस में ही शामिल हो। विभिन्न प्रकार की डांडिया ड्रेस के लिए युवतियां व महिलाए ही नहीं युवक व पुरूष भी भैरूंजी मंदिर के पीछे रवि गुरनाणी की दुकान पर संपर्क कर सकते है।
मिलेंगे खूब पुरस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान के हर शहर में डांडिया व गरबा के विशाल आयोजन होने लगे है। श्रीडूंगरगढ़ में भी व्यापक स्तर पर तैयारियों के साथ रास गरबा का दो दिवसीय आयोजन होगा। यहां खूब पुरस्कार भी दिए जाएंगे। जिनमें बेस्ट गरबा ग्रुप का मुख्य अवार्ड होगा। इसके साथ गरबा क्वीन, गरबा किंग, बेस्ट कपल, बेस्ट माँ बेटी, बेस्ट देवरानी जेठानी, बेस्ट सास बहू, बेस्ट सिस्टर जोड़ी, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट गरबा आउटफिट मेल, बेस्ट गरबा आउटफिट फिमेल, बेस्ट गरबा आउटफिट किड्स स्टार सहित अनेकों पुरस्कार दिए जाएंगे।