May 20, 2026
10-octttt

उदरासर के राउमावि में 12वीं के विद्यार्थियों को दी फेयरवैल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वैद्य मघाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदरासर में आज कक्षा 12 के विद्यार्थियों को समारोह पूर्वक विदाई दी गई। दीप प्रज्ज्वलित कर सभी छात्र छात्राओं को तिलक लगाया गया। प्रधानाचार्या सुषमा सैन ने नियमित अध्ययन करने व परीक्षा के दौरान मोबाइल से दूर रहने की प्रेरणा दी। समारोह में पवन कुमार, गणेश प्रकाश, द्वारकादास, अनिल कुमार, अभिलाषा, मोहरसिंह, लेखराम, बाबूलाल, महेंद्र कुमार, रामकेश, ओमप्रकाश, सुभाष चन्द्र, आकांक्षा, रामकुमार यादव, ओमप्रकाश शर्मा, श्यामसुंदर, दुलदास आदि मौजूद रहें। 11वीं के विद्यार्थियों ने सभी व्यवस्थाएं की व कार्यक्रम का संचालन 11 के छात्र वासुदेव शर्मा ने किया। इस दौरान व 12वीं की छात्राएं अनिता गोदारा, राधा नाई, अनिता, लाली, प्रियंका ने साथी छात्राओं के साथ विदाई गीत गाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधानाचार्य सुष्मा सैन ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन कर अच्छे पेपर देने के पूरे प्रयास करने की प्रेरणा दी।

सोनियासर में गांव की खुशहाली के लिए हवन संपन्न।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर गोदारन में सप्त दिवसीय भागवत कथा के पूर्ण होने पर गांव की खुशहाली के लिए गुवाड़ में हवन पूजन संपन्न हुआ। पंडित रेवंतराम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न करवाया व पूर्णाहुति आहुति दी गई। यजमान जोड़े हवन में बैठे व ग्रामीणों ने विभिन्न व्यवस्थाएं की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर गोदारन में गांव की गुवाड़ हवन पूजन संपन्न कर गांव की खुशहाली के लिए प्रार्थनएं की गई।

शिक्षा विभाग ने कार्यशाला का आयोजन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामुदायिक गतिशीलता के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को राजकीय रूपादेवी मोहता उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घटान पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा व सीबीईओ ओमप्रकाश प्रजापत ने मां सरस्वती की वंदना के साथ किया। ब्लॉकस्तरीय अधिकारी, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्यों सहित पीईईओ, एसएमसी/एसडीएमसी अध्यक्ष शामिल हुए। कार्यशाला में दक्ष प्रशिक्षक पीईईओ लिखमादेसर लक्ष्मीकांत वर्मा व पीईईओ बाना पवन कुमार शर्मा रहें। प्राचार्य भागीरथ गोदारा, देवीसिंह पुरोहित, विमला गुर्जर, प्रधानाध्यापक वंदना सहित अनेक शिक्षाविदों ने अपने विचार रखें। सभी अतिथियों का सम्मान किया गया व सीबीईओ ने सभी का आभार जताया।