May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2024। क्षेत्र में तेरापंथ समाज के सभी श्रद्धालुओं के लिए एक खास खबर युगप्रधान आचार्य श्रीमहाश्रमण जी के दर्शन करने से संबंधित आई है। समाज के भामाशाह भीखमचंद व सुशीला देवी पुगलिया के सहयोग से समाज के श्रावक श्राविकाओं को मात्र 2100 रूपए में गुरू दर्शन की यात्रा करवाई जाएगी। तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा ने बताया कि आगामी 18 सितंबर 2024 को श्रीडूंगरगढ़ से गुरू दर्शन हेतु ट्रेन के एसी कोच में सूरत जाने तथा 21 सितबंर को सूरत से लौटने की योजना के साथ श्रद्धालुओं का एक दल बनाया जा रहा है। प्रदीप जैन ने बताया कि 2100 रूपए के अतिरिक्त जो खर्च होगा वह पुगलिया दंपति द्वारा दिया जाएगा। इस यात्रा में भाग लेने के लिए पंजीकरण का अंतिम दिन कल बुधवार को है। समाज के जो भी श्रद्धालु गुरू दर्शन के लिए जाना चाहे वे महेंद्र मालू 9829069084, महेंद्र (छोटू) दूगड़ 9413743311 या अंजु पारख 7425979227 को शुल्क देकर अपना पंजीकरण करवा सकते है। मनीष ने बताया कि आने-जाने तथा खाने-पीने की व्यवस्था सभा की होगी और पूरे दल के लिए समान व्यवस्थाएं की जाएगी। वहीं श्रावक अपने दैनिक उपयोग की वस्तुएं यथा तेल, साबुन, मंजन, ब्रश, दवा, कपड़े, एक पानी की बोतल आदि स्वयं लेकर चले। बता देवें तेरापंथ समाज में यात्रा को लेकर खासा उत्साह है और लागे गुरू दर्शन् के लिए बढ़चढ़ कर भाग लेने में रूचि दिखा रहें है।